उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : मानसून सीजन को लेकर एसडीएम प्रमोद ने देवखड़ी,कल्सिया और रकसिया नाले का किया निरीक्षण…
आगामी मानसून को लेकर आज देवखड़ी , कल्सिया और रकसिया नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और खनन विभाग के अधिकारी जिला खान अधिकारी भी उपस्थित थे। टीम के द्वारा तीनों नालों में संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया। देवखड़ी नाले में शुरूआती स्थान पर ही तीन भिन्न भिन्न स्थानों पर चेक डैम बनाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त इस नाले का चैनेलाइजेशन किया जाना जरूरी है। यह नाला इन स्थानों पर वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत आता है। इस संबंध में वन प्रभाग और सिंचाई विभाग को इस संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गयाभाई। इसके अतिरिक्त राजस्व के भूमि के अंतर्गत रकसिया नाले में रिवर ड्रेजिंग नीति के तहत प्रक्रिया गतिमान है। कल्सिया नाले में भी सिंचाई विभाग और वन विभाग को चैनेलाइजेशन करने हेतु निर्देशित किया गया है।





