Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- फुटपाथ पर मौत से जंग लड़ रहे रोहित को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने STH में करवाया भर्ती

डीएम नैनीताल वंदना सिंह के निर्देश पर आज सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फुटपाथ पर इलाज के लिए भटक रहे युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, पीलीभीत के रहने वाले रोहित श्रीवास्तव काफी दिनों से महिला अस्पताल के सामने फुटपाथ पर बैठे हुआ था, जिसको इलाज की जरूरत है, रोहित भाड़े का टेंपो चला कर अपना जीवन यापन करता है, सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गया, जिसके बात अब वह कैंसर की बीमारी से ग्रसित है।

12 दिसम्बर को रोहित का ऑपरेशन होना है, लेकिन पैसा नहीं होने के कारण उसका इलाज नही हो पा रहा, मायूस होकर वह फुटपाथ पर बैठा हुआ था, मामले का संज्ञान डीएम वंदना सिंह ने लिया और तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को निर्देश दिया, जिसके बाद रोहित को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा रोहित को भर्ती करवा दिया गया है, फिलहाल उसको बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए है, और उसके ठीक होने के बाद रोहित को रोजगार से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]