Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- मामूली कहासुनी में कर डाली हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रामनगर कोतवाली की खताड़ी चौकी क्षेत्र के पास एक युवक की हत्या हो गई है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक का नाम भास्कर पांडे है, जोकि रामनगर का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कल रात भास्कर पांडे के साथ कुछ अन्य युवक भी थे, जिनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उसी वजह से लोगों ने भास्कर की हत्या की है।

फिलहाल जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने कहा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]