Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: शक्तिनगर मजदूर क्वार्टरों के मामले को लेकर स्थानीय लोगों का SDM कोर्ट में प्रदर्शन, अराजकता और मारपीट के आरोप

हल्द्वानी: तल्ली बमौरी-लालडांट क्षेत्र की शक्तिनगर फेज-वन कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में लगातार हो रहे विवाद, मारपीट और कथित अराजकता के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मजदूर क्वार्टरों से क्षेत्र का माहौल प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी के अलग-अलग प्लाटों पर बड़ी संख्या में मजदूर क्वार्टर बनाए गए हैं। आरोप है कि इन क्वार्टरों में रहने वाले लोगों के बीच आए दिन झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ मामलों में चाकूबाजी जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। शनिवार रात भी एक विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क तक पहुंच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। उनका कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। मामले को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पार्षद को ज्ञापन सौंपते हुए मजदूर क्वार्टरों को हटाने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। स्थानीय महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि विवाद और कथित अराजकता के कारण उन्हें और उनकी बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कॉलोनी में गंदगी की समस्या का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर क्षेत्र की स्थिति सुधारने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]