Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- एरीज के स्थापना दिवस पर एम्स दिल्ली के प्रो. जीवन सिंह तितियाल होंगे मुख्य अतिथि

एरीज नैनीताल अपना स्थापना दिवस 22 मार्च 2025 को मना रहा है| वर्तमान में एरीज के दो परिसर हैं, एक मनोरा पीक नैनीताल में स्थित है एवं दूसरा देवस्थल में| है। एरीज का एक गौरवशाली इतिहास है और वर्तमान में इस संस्थान में ऐतिहासिक सम्पूर्णान्द दूरबीन, इस देश का सबसे बड़ा ऑप्टिकल टेलीस्कोप 3.6 मीटर एवं 4 मीटर का इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप आदि स्थापित हैं| साथ ही साथ संस्थान में वायुमंडलीय विज्ञान के अध्ययन के लिए एस. टी. राडार जैसी महत्वपूर्ण परियोजना भी संचालित हो रही है| वर्तमान में संस्थान की शाषी परिषद् के अध्यक्ष, इसरो के पूर्व चेयरमैन पदम् श्री ए. एस. किरण कुमार जी हैं|
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एरीज के मोहित जोशी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 22 मार्च को नैनीताल क्लब के शैले हॉल में होने वाले वैज्ञानिक व्याख्यान में एम्स नई दिल्ली से सेवानिवृत्त प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो. जीवन सिंह तितियाल अपना व्याख्यान देंगे| उल्लेखनीय है कि प्रो. तितियाल ने एम्स, नई दिल्ली में नेत्र रोग विभाग में कई वर्षों तक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और कार्यालयाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, वह एम्स के डीन भी रहे हैं| प्रो. तितियाल कई ख्याति प्राप्त संस्थाओं से जुड़े हैं और अपने शोध कार्यों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं | वे कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित हैं| हाल ही में उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर बहुत वाइरल हुआ , जिसमें उनके सहयोगी और मरीज, सभी बहुत भावुक नजर आए थे | अपने सहयोगियों और मरीजों के साथ ऐसा आत्मीय जुड़ाव प्रो. तितियाल को महान बनाता है |
शनिवार , 22 मार्च को नैनीताल क्लब के शैले हॉल में 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कार्यक्रम होंगे, यह वैज्ञानिक व्याख्यान सभी लोगों में, खासकर विद्यार्थियों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाएंगे | कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डी एस रावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे| यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से निशुल्क है और इसमें कोई भी प्रतिभाग कर सकता है| एरीज के निदेशक मनीष नजा ने आह्वान किया है कि नैनीताल शहर और आसपास के सभी इच्छुक लोग इस कार्यक्रम में शामिल हों|
एरीज में 19 मार्च से 21 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित हुए , जिसमें वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने अपने शोध कार्यों की प्रस्तुति दी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]