Connect with us

अलर्ट

पिथौरागढ़- देखते ही देखते नदी में समा गया मकान, देखिए लाइव वीडियो…

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में भारी बारिश के चलते काली नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। काली नदी के उफान से धारचूला के खोतिला गांव में भू कटान शुरू हो गया है। खोतिला गांव में हुए भू कटाव के लाइव विजुअल भी सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज बहाव से गांव की जमीन और एक मकान भरभरा कर नदी में समा रही है।

भूस्खलन के ये लाइव वीडियो नदी की दूसरी तरफ नेपाल से लिए गए है। लगातार हो रहे भू कटाव के चलते गांव के अनेक घरों को खतरा पैदा हो गया है, डर से घबराये ग्रामीणों ने जरूरी सामान के साथ गांव छोड़ना शुरू कर दिया है। दरअसल खोतिला गांव में पिछले वर्ष भी बड़ी आपदा आई थी, जिसे देखते हुए ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। गांव में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी गांव के लिए रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]