Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हिम्मतपुर तल्ला में पिकअप वाहन ने बिजली के पोल को मारी टक्कर, विद्युत आपूर्ति ठप(वीडियो)

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिम्मतपुर तल्ला इलाके में एक पिकअप वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल पूरी तरह टूट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल क्षतिग्रस्त पोल को हटाने का कार्य शुरू किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नया पोल लगाया जा रहा है और शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, लेकिन पोल और वाहन को भारी क्षति पहुंची है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोग इस क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]