Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने प्रदेश में शराब की 100 से अधिक दुकानों पर की छापेमारी…

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने आज पूरे प्रदेश में शराब की 100 से अधिक दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री को लगातार प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्टर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]