Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी:भूत-प्रेत का साया बताकर 70 साल की बुजुर्ग को बनाया शिकार, लाखों के जेवरात लूटे

हल्द्वानी। शहर में पुलिस के तमाम दावों के बीच अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां काशीपुर से हल्द्वानी आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सम्मोहन और भूत-प्रेत का भय दिखाकर बदमाशों ने करीब 3, 0लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।
शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी 70 वर्षीय शांति जोशी 14 अगस्त को अपने भाई गणेश जोशी के यहां लामाचौड़ आई थीं। महिला के अनुसार, 19 अगस्त को वह ब्लॉक-भगवानपुर रोड स्थित अपने जेठ के घर से बेरीपड़ाव में अपने चाचा के घर जाने के लिए निकली थीं। ई-रिक्शा से कालाढूंगी रोड स्थित कालू सिद्ध मंदिर चौराहे के पास पहुंचने पर तीन युवक उनके पास आए।
महिला का आरोप है कि युवकों ने उन्हें बताया कि उनके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। इसी दौरान एक युवक ने कहा कि उसके ऊपर भी ऐसी ही परेशानी थी और एक बाबा ने उसे ठीक कर दिया था। बातों में उलझाकर तीनों युवक महिला को अपने साथ नवाबी रोड की ओर ले गए और एक दुकान के पास बैठा दिया।
आरोप है कि वहां तीनों युवकों ने महिला को भूत-प्रेत का भय दिखाकर उनके कानों के कुंडल, गले का मंगलसूत्र और करीब 1200 रुपये नकद लूट लिए। महिला ने बताया कि घटना के दौरान उनके परिजनों के लगातार फोन आ रहे थे, लेकिन बदमाश उन्हें फोन उठाने नहीं दे रहे थे।
वारदात के बाद महिला बदहवास हालत में किसी तरह अपने भाई और परिजनों तक पहुंचीं और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]