Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : गमरा दूर्वाष्टमी पर महिलाओं ने विधि-विधान से की गौरा-महेश्वर की पूजा…

हल्द्वानी: लोकपर्व गमरा दूर्वाष्टमी के अवसर पर पीलीकोठी स्थित सर्वोदय विहार कॉलोनी में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पंडित श्री कैलाश पांडे ने पूजा संपन्न कराई।
गमरा दूर्वाष्टमी का व्रत दो दिन का होता है। व्रत रखने वाली महिलाएं घर में पांच प्रकार के अनाज को भिगोकर बिरुड़ तैयार करती हैं। इसके बाद सातूं पर्व पर गौरा की तथा आठूं के दिन महेश्वर की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी क्रम में कॉलोनी में महिलाओं ने भगवान गौरा-महेश्वर की विधिवत पूजा की और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्रीमती विमला बिष्ट, हेमा पंत, पुष्पा उपाध्याय, हिमानी उपाध्याय, अनीता लोहनी, खुशी लोहनी, दीप्ति उपाध्याय, चंपा हरबोला, दीपा पंत, बसंती जोशी, चारु जोशी, मुन्नी उप्रेती, भगवती पांडेय सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]