Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- RTO प्रवर्तन के निर्देश पर जनपद में 1827 वाहनों का चालान और 17 वाहन सीज…

परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के दृष्टिगत अप्रैल माह में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत कार्यरत प्रवर्तन दलों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1827 वाहनों के विभिन्न अभियोगों में चालान किये गये तथा 17 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान 1342600 (तेरह लाख बयालिस हजार छः सौ रुपये) का चालान प्रशमन भी वसूला गया। अप्रैल माह में लोक सभा निर्वाचन में परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त वाहन व्यवस्था के करने के साथ-साथ विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों / परिचालकों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्यवाही भी की गयी। 85 ओवरलोडिंग, 44 बिना फिटनेस, 84 बिना लाईसेंस, 41 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, 223 तेज रफ्तार के अभियोगों में चालान के साथ-साथ 661 मामलों में लाईसेंस के विरुद्ध कार्यवाही की भी संस्तुति की गयी। इस दौरान 718 वाहनों के बिना हेल्मेट, 61 वाहनों के बिना सेफ्टी बेल्ट के अभियोगों में चालान किये गये। आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सभी प्रवर्तन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]