Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भाजपा प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

उत्तराखंड के सभी शिव मंदिरों में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर श्रद्धालु शिवालय में जलाभिषेक कर रहें हैं, वही हल्द्वानी के प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही शिव भक्तों का ताता लगा हुआ है।

शिव भक्त हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शिवालय में रुद्राभिषेक कर रहें हैं और भगवान शिव से पूरे प्रदेश और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने भी अपने आराध्य सिद्धेश्वर मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग में जलाभिषेक किया और सभी प्रदेश और देशवासियों के सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की,

इस दौरान उन्होंने कहा यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है, जो समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है, वहीं सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम दिखाई दे रहे हैं, मुख्य गेट से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस के जवान श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]