Connect with us

उत्तराखण्ड

शिक्षक दिवस पर पीटीए अध्यक्ष सलीम खान ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और साल ओढ़ाकर किया सम्मानित

हल्द्वानी- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश के प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पीटीए अध्यक्ष सलीम खान व उप सचिव अलीम खान ने प्रधानाचार्या सविता श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने विधायक प्रतिनिधि को मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल कक्ष की मांग रखी गई। इस पर विधायक प्रतिनिधि ने इस दिशा में जल्द काम करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका यासमीन शबाना ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सोशल मीडिया मॉनीटरिंग इंचार्ज आरती पोखरियाल ने बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल को 125 भोजन थालियां उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। साथ ही स्कूल स्टाफ व भोजन माताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वयोवद्घ व्यापारी अवध शर्मा, एसएमटी अध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी समेत शिक्षक, अभिभावक व छात्राएं मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]