Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वोटिंग खत्म होने के बाद भी नहीं थमा हुड़दंग, छात्र नेताओ ने किया इस युवक को लहूलुहान… (वीडियो)

हल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव के वोटिंग खत्म होने के बाद अराजकता बंद नहीं हुई, छात्र संघ से जुड़े नेताओं ने तिकोनिया स्थित शराब की दुकान के पास एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है, युवक को बुरी तरह से पीटा गया है, जिसमें उसके सर में काफी छोटे आई हैं, युवक के ऊपर करीब 6 से 7 लड़को ने मारपीट की है, यह मारपीट किन कारणों की वजह से हुई है,

इसके बारे में कुछ पता नहीं लग सका है, फिलहाल पीड़ित अपना इलाज और मेडिकल बनवाने को बेस हॉस्पिटल गया है, पूरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है, युवक को पीटने वाले सारे बदमाश वैगनआर वाहन से फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की तहरीर आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]