Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : झंकार म्यूज़िक उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से नया भावनात्मक गीत “सदनी त्यारा” गीत आज रिलीज

झंकार म्यूज़िक उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से नया भावनात्मक गीत “सदनी त्यारा” गीत आज रिलीज हो चुका है कल शाम मिजाज रेस्टोरेंट में इसकी
स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी इस मौके पे गीत से जुड़े सभी कलाकार मौजूद थे इस गीत के सिंगर संदीप सोनू ने बताया की ये गीत दर्शकों के दिलों को छुयेगा।
इस गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से सजाया है सिंगर संदीप सोनू ने, जबकि स्क्रीन पर राहुल भट्ट और भावना छुफ़ाल की शानदार अभिनय के माध्यम से कहानी को जीवंत किया गया है।

गीत के लिरिक्स, कंपोज़िशन और म्यूज़िक अमन उनियाल ने तैयार किए हैं, जिनकी रचनात्मकता इस ट्रैक को एक अलग पहचान देती है।
वीडियो को खूबसूरती के साथ फिल्माया है DOP क्रैब बावा ने, एडिटिंग संभाली है राहुल बौरियान ने, और पूरे गीत का निर्देशन एवं कॉन्सेप्ट रोहित नेगी ने किया है।

“सदनी त्यारा” की थीम पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर आधारित है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक पत्नी अपने बीमार पड़ चुके पति की पूरी निष्ठा, प्रेम और सम्मान के साथ देखभाल करती है। उसके लिए दिन-रात दुआ करने वाली पत्नी की यह भावनात्मक यात्रा इस गीत का हृदय है।
गीत में लगाव, समर्पण और रिश्तों में छिपी सच्ची भावना को बड़े ही संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है।इस मौके पे राधा द्विवेदी ,अजय प्रसाद ,मदन गौनिया, हिमांशु आर्या, हर्षिता कोहली ,अंजलि पाण्डेय व्लॉगर, ममता महरा ,हर्षिता परगाई ,राहुल वर्मा ,मुकेश कोहली, मनोज वर्मा, सोनिया, कुमकुम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]