Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा पति, सरेबाजार में कर डाली धुनाई, पढ़िए फिर हुआ क्या…

पति पत्नी और वो के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पति की बेवफाई से तंग आकर एक महिला ने सरे बाजार पत्नी और पति को धुनाई कर डाली । मामला नैनीताल के तल्लीताल का है, जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करते हुए पति-पत्नी का काउंसलिंग करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। मल्लीताल निवासी शादीशुदा युवक का तल्लीताल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था,

कुछ दिन पूर्व पत्नी को पता लगा तो वह शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली परिसर में दंपती में सुलह हो गई। पत्नी ने युवती के साथ आइंदा नहीं दिखाई देने को लेकर हिदायत दी। युवक ने फिर से युवती के साथ घूमना शुरू कर दिया। पति ने युवती को अपने नाम पर दर्ज स्कूटी भी गिफ्ट कर दी। पत्नी को पता चला तो बुधवार देर शाम उसने प्रेमिका को तल्लीताल पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी के साथ पकड़ लिया।

बेवफाई से भिन्नाई महिला ने बीच सड़क युवती की पिटाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव किया। महिला तल्लीताल डांठ स्थित चौकी पहुंच गई। जहां वह युवती के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगी फिलहाल दंपती व युवती को काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है। पति पत्नी और वो के बीच सरे बाजार हुई घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]