Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- देखते ही देखते दुकान की झाप ले उड़ा ट्रक, बाल बाल बची युवती, देखिए सीसीटीवी फुटेज

नैनीताल के भीमताल में भवन निर्माण द्वारा किए अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं की एक बानगी देखने को मिली, जिसमें सिलेंडर से लोडेड ट्रक एक दुकान की झाप से टकरा गया, जिस कारण झाप के नीचे खड़ी महिला बाल-बाल बच गई, हालांकि युवती को हल्की चोटें आई हैं।

यह घटना शुक्रवार शाम की है। जिसमें एक लोडेड ट्रक सड़क तक आगे निकली दुकान की झाप से टकरा गया, जिससे झाप गिर गई। इस कारण झाप के नीचे खड़ी युवती को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जबकि उसके पास में एक खड़ा एक युवक बाल-बाल बच गया। यह नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। भीमताल के गोरखपुर किराए पर सड़क किनारे कुछ दुकानें बनी हुई हैं। दुकानों ने गैरकानूनी तरह से अपनी झापों को सड़क तक बढ़ा रखा है, जिससे बरसात का पानी दुकानों के अंदर ना आए। लेकिन इन झापों से हर समय खतरा बना रहता है। इस मार्ग में पहाड़ों को आने जाने वाले ट्रक गुजरते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]