Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : पुलिस के संवाद वेलनेस मेले का हुआ शुभारंभ, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा संवाद’ पुलिस बल में जागृति और जुड़ाव का सेतु बन रहा है

पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड और आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशील पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण है “मिशन संवाद” — जो पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति और करियर मार्गदर्शन की दिशा में एक अभिनव पहल है।

कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि आईजी कुमायूँ की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मकता, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि वेलनेस मेला–2025 पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, मानसिक परामर्श एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है, जो वास्तव में एक “समग्र कल्याण मॉडल” को दर्शाता है।

मेले में कुमायूँ परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस कर्मियों के बच्चों (कक्षा 9 से 12) व अभिभावकों के लिए दिल्ली से आए विशेषज्ञ काउंसलरों द्वारा करियर मार्गदर्शन कार्यशालाएँ आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

“मिशन संवाद” का शुभारंभ 5 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में किया गया था, जिसमें पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया था। अब तक लगभग 1000 पुलिस कर्मियों ने इसमें पंजीकरण कराया है।

अब तक अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर और खटीमा में आयोजित कार्यशालाओं में 400 से अधिक पुलिस कर्मी लाभान्वित हुए हैं। इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं — पुलिस कर्मियों में तनाव स्तर में कमी, कार्य के प्रति उत्साह में वृद्धि और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में ठोस प्रगति।

कुमायूँ कमिश्नर ने सुझाव दिया कि इस प्रकार के वेलनेस व संवाद कार्यक्रम केवल पुलिस विभाग तक सीमित न रहकर, अन्य सरकारी विभागों में भी आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे शासन-प्रशासन में संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव को बल मिलेगा।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, गाइडेंस फॉर कैरियर नई दिल्ली के काउंसलर राजेश मिश्रा, द स्कूल ऑफ काउंसलर दिल्ली की डॉ. डायना चेरियान, डायरेक्टर संवाद आरती शंखला एवं कोऑर्डिनेटर प्रोजेक्ट संवाद सहित अनेक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]