Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं की बस से जहरीले सांप को किया रेस्क्यू, बाल बाल बचे श्रद्धालु

नैनीताल पुलिस के इस जवान ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की बस में घुसे जहरीले सांप को सकुशल रेस्क्यू कर पहुंचाया सुरक्षित स्थान,
जिससे बच गई कई श्रद्धालुओं की जान, भवाली कैची धाम पार्किंग में श्रद्धालुओं की बस में एक जहरीले सांप घुसने से उक्त स्थान पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

पार्किंग स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु कोतवाली भवाली से तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को जब उक्त घटनाक्रम का पता चला और आनन-फानन में आस-पास के क्षेत्रों में कोई सांप पकड़ने वाला कुशल व्यक्ति संज्ञान में नहीं आया तो उनके द्वारा स्वयं ही श्रद्धालुओं के जानमाल की सुरक्षा हेतु अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बड़ी ही सावधानी पूर्वक श्रद्धालुओं की बस में घुसे जहरीले सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में छोड़ा गया। नैनीताल पुलिस के जवान की कार्यकुशलता और सूझ-बूझ को देखकर श्रद्धालुओ ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]