Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सुरक्षित महसूस कर रही है उत्तराखंड की देवतुल्य जनता : भुवन भट्ट

नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा राज्य हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन फैसलों से आज हमारा राज्य अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा की मजबूत नकल विरोधी कानून ने नकल माफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य किया है, सख्त भू-कानून की प्रकिया समेत लैंड जिहाद का कठोर कार्रवाई, जिससे सरकारी जमीनों और वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई से प्रदेश की आम जनता खुश नज़र आ रही है।

वही मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के साथ साथ उत्तराखंड में भी महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है, पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाएं और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, ताकि प्रदेश की जनता को मोदी सरकार द्वारा देशहित में लिए गए फैसलों की वास्तविकता पता चले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]