Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : बिरला चुंगी से कैंची धाम में ट्रैकिंग के साथ संपन्न हुआ कार्निवाल,ईको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा ट्रैकिंग रूट : कुमाऊं कमिश्नर

बिरला चुंगी से कैंचीधाम मंदिर में ट्रैकिंग के साथ संपन्न हुआ नैनीताल कार्निवाल

20 बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों द्वारा 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कैंचीधाम हेतु पुराने पैदल मार्ग को पर्यटकों को पुनः आकर्षित करने का दिया संदेश

ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित होगा बिरला चुंगी से कैंची धाम ट्रैकिंग मार्ग, कुमाऊं आयुक्त

कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा इसका संचालन किया जाएगा

नैनीताल 26 दिसम्बर 2025 सूवि।

नैनीताल में सात साल बाद आयोजित चार दिवसीय विंटर कार्निवाल का बिरला चुंगी से कैंची धाम ट्रैकिंग के साथ समापन किया गया। जिसमें 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। पूर्वाह्न में यात्रा दल को आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने स्वयं प्रतिभागियों के साथ बिरला चुंगी से कैंचीधाम तक ट्रैकिंग की गई।
इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त ने कहा कि बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा किया जाएगा।

शुक्रवार को विंटर कार्निवाल में आयोजित विरला चुंगी से कैंची धाम तक 13 किलोमिटर ट्रैकिंग में कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत व कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर के साथ ही नैनीताल पंगोट, बगड़ आदि क्षेत्रों के छात्रों आदि ने प्रतिभाग किया l ट्रैकिंग में नैनीताल के स्थानीय लोगों के साथ ही महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया l जिसमें सौंदर्य के साथ ही सभी ने नींब करौरी बाबा के दर्शन किए l कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा l उन्होंने कहा कि कैंचीधाम में बढ़ते श्रद्धालुओं के कारण हो रही ट्रैफिक की समस्या भी इससे कम होगी । उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर व आकर्षक है। जो पैदल यात्रा करने वाले पर्यटकों को अपनी और लगातार आकर्षित करेगा।
ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर ने कहा कि आने वाले समय में केएमवीएन द्वारा इसेवैकल्पिक मार्ग के रूप में बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा जिससे आवाजाही में आसानी होगी और ट्रैक भी प्रमोट होगा।
ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित नेचर गाइड जीवन सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को स्थानीय फ्लोरा के महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य, प्रवासी पक्षियों आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही ट्रैकिंग रूट पर क्लीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गया, जिसमें ट्रैकिंग रूट के सभी प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित किया गया।
इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, नैनीताल व्यापार मंडल से त्रिभुवन फर्त्याल, देवेन्द्र रावत, नवीन भट्ट, मोहित लाल साह,दीपक कुमार, करन वर्मा सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]