Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- महिला पर्यटक की बॉयफ्रेंड से फोन पर हुई लड़ाई, फिर पी गई शराब… काट डाली नस, पढ़िए पूरी ख़बर

Nainital news पर्यटक महिला लखनऊ से नैनीताल घूमने पहुंची, नैनीताल पहुंची महिला पर्यटक ने फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद हाथ की नस काट ली, आनन फानन में महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नस काटने से पहले उसने नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद ब्लेड से महिला ने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों से बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी महिला अपनी दूसरी महिला दोस्त के साथ नैनीताल घूमने आई थी।

वह तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरी थी। गुरुवार शाम वह होटल में अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने जमकर शराब पी। नशे में धुत युवती होटल के कमरे से लेक ब्रिज चुंगी तक पहुंच गई। जहां उसने बीच सड़क पर हंगामा काटा। इसी दौरान उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. अजहर ने बताया कि युवती की कलाई पर गहरा घाव नहीं है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। ईधर तल्लीताल पुलिस की ओर से पर्यटक महिला और उसकी सहेली से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]