Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: फर्जी I.B. अधिकारी बनकर घूम रहा था मोहासिब खान, नीली बत्ती लगी कार और एयरगन के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान खुद को I.B. अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी I.B. आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी कार और “भारत सरकार” का बोर्ड बरामद हुआ है।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर को हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काठगोदाम की ओर से आ रही हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 को पुलिस ने रोका।
कार पर लाल-नीली बत्ती और “भारत सरकार” का बोर्ड लगा था। चालक ने पूछताछ के दौरान खुद को I.B. ऑफिसर बताते हुए एक आईडी कार्ड दिखाया। पद और नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगे जाने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से फर्जी I.B. आईडी कार्ड और दस्तावेजों के साथ एयरगन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रौब दिखाने के लिए एयरगन अपने पास रखता था। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी फर्जी आईडी और दस्तावेजों के जरिए खुद को I.B. अधिकारी/जवान के रूप में प्रदर्शित कर रहा था।
मामले में थाना हल्द्वानी में FIR संख्या 315/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मो. मोहासिब खान (24 वर्ष), निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल मो. अजहर और कांस्टेबल सुनील टम्टा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]