Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में यूथ कांग्रेस का मशाल जुलूस, पुलिस से तीखी झड़प

हल्द्वानी में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में आज देर शाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे से हल्द्वानी कोतवाली तक यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छात्रों की गूंज की कॉर्डिनेटर राधा आर्या के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस के कोतवाली पहुंचने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहा। कोतवाली परिसर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कोतवाली परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]