Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसटीएच में सांसद अजय भट्ट ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कार्डियक कैथ लैब का किया निरीक्षण…

रविवार को पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद नैनीताल ऊधम सिंह नगर अजय भट्ट ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कार्डियक कैथ लैब वार्ड जिसकी लागत लगभग 12 करोड़ रुपये है, के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था मण्डी परिषद द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में पूर्व से प्रगति पाए जाने पर सांसद श्री भट्ट द्वारा इसी प्रकार तेजी से कार्य कर शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कैथलैब के सुचारू हो जाने से कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य सुविधाऐं बढ़ेंगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली साथ ही मौके पर कई जगह दीवारों में सीलन देखने को मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के आधिकारियों को तत्काल इसे ठीक करते हुए गुणवत्ता से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मशीन सेंसिटिव होती है जिससे सीलन से खराब होने का भी एकदम खतरा रहता है। सांसद श्री भट्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समय में पूर्ण किए जाय।उन्होंने इस दौरान मौके से ही देश में जाने- माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ओपी यादव से भी फोन पर वार्ता की, जल्दी ही डॉक्टरों की तैनाती यहॉं सुनिश्चित की जाएगी इससे क्षेत्रीय जनता एवं पड़ोसी राज्य को बेहतर भी हृदय रोग उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस दौरान उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ जी एस तितियाल, एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण जोशी, प्रदीप विष्ट प्रताप रेकवाल, शांति भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]