Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने की बैठक…

हल्द्वानी : देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने की बैठक। माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के अंतर्गत आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले विशाल छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, जिम्मेदारियों के निर्धारण, परिवहन व्यवस्था एवं अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज़ को सीधे सुनने एवं उनके विचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, नवाचार, उद्यमिता तथा अपने भविष्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखना चाहता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से उसे खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर-राजनीतिक (Non-Political) है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं होगी, बल्कि छात्रों के भविष्य, उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर सार्थक संवाद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 30 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है तथा सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस पहल के लिए माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के छात्रों की आवाज़ सुनने और उन्हें लोकतांत्रिक संवाद का मंच उपलब्ध कराने की यह एक सराहनीय पहल है।बैठक के अंत में विधायक सुमित हृदयेश ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि उत्तराखंड के विद्यार्थी बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बन सकें।दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, हल्द्वानी महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, एन.बी. गुणवंत, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हेम पांडे, जाकिर हुसैन, जगमोहन बगड़वाल, गोविंद बगड़वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, पुष्पा सम्मल, कमला सनवाल, राजो टंडन, विमला सांगुड़ी, भागीरथी बिष्ट, भगवती बिष्ट, मलय बिष्ट, पार्षद पंकज त्रिपाठी, हेमंत साहू, मुकुल बल्यूटिया, मो. गुफरान, नितिन भट्ट, मनु गोस्वामी, लक्ष्मीकांत सहित समस्त सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]