Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी : गौला नदी में जलस्तर बढ़ने से खनन वाहन फंसे, मचा हड़कंप (वीडियो)

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते सुबह गौला नदी में अचानक पानी का तेज प्रवाह आ गया। इससे लालकुआं गौला नदी में कार्यरत कई खनन से भरी गाड़ियां फंस गईं, जिससे खनन व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।जलस्तर बढ़ते देख वाहन स्वामियों ने तत्काल अपनी गाड़ियों को किनारे की ओर खींचने का प्रयास किया, लेकिन कई वाहन इंदिरा नगर गेट क्षेत्र में तेज बहाव में फंस गए हैं। वहीं, भारी संख्या में वाहन अभी भी नदी के दूसरे किनारे पर खड़े हैं और हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।इस संबंध में तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने जानकारी दी कि आज सुबह काठगोदाम बैराज से करीब 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो अब और बढ़ गया हो सकता है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से प्रशासन व खनन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS

More in अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]