Connect with us

उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम रायबरेली सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन, कुष्ठ आश्रम में किया फल वितरण…

हल्द्वानी कांग्रेस परिवार ने महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट (एडवोकेट) के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम, राजपुरा पहुँच 45 परिवारों को फल देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 55वा जन्मदिन हर्षोल्लास संग मनाया।
महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एडवोकेट ने कहा कि ग़रीबों और वंचितों के हक़ की हर लड़ाई और हर संघर्ष के सहभागी जननायक श्री राहुल गांधी जी का आज 55वा जन्मदिन है और हम सब हल्द्वानी कांग्रेसजन उनके स्वस्थ्य सुखी दीर्घायु जीवन की कामना करते है।
जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि हम सब कांग्रेसजन ईश्वर से जननायक राहुल गांधी जी के दीर्घायु निरोगी जीवन की कामना करते है।
पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, युवा नेता हेमन्त साहू, मनोज बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्य, तलत एहतेशाम, विक्रम रंधावा, जगदीश चंद्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, अमित रावत, एडवोकेट कोमल जायसवाल, एडवोकेट धर्मवीर, छात्र नेता संजय जोशी, बबलू बिष्ट, सचिन वर्मा, गणेश टम्टा, सुमित कुमार, मन्नी गुजराल, शंकर कोहली, संजू उप्रेती, सुरेंद्र सिंह राणा आदि ने फल वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया और राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]