Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : भाजपा नेता की गाड़ी से पकड़ी गई शराब, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश(वीडियो)

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में मतदान से एक दिन पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने नगर निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

घटना के समय कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को गाड़ी खोलने का निर्देश दिया। हालांकि, पुलिस टीम ने शुरुआत में कार्रवाई में देरी की, जिससे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब दो घंटे के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस ने गाड़ी की जांच की, जिसमें से शराब की पेटियां बरामद हुईं।

ललित जोशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा अब शराब बांटने का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा, “यह भाजपा का असली चेहरा है। जब चुनाव में जीत संभव नहीं दिख रही, तो भोले-भाले वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब बांटी जा रही है।”

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुष्टि की कि गाड़ी से शराब बरामद हुई है और इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है,वही बीजेपी के नेता की गाड़ी से मिले शराब से क्षेत्र की जनता भी काफी नाराज दिखाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]