Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में देर रात चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़ा चोर, CCTV में पूरी घटना कैद

हल्द्वानी के सबसे प्राचीन और आस्था से जुड़े कालू सिद्ध मंदिर में देर रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामला कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत कालाढूंगी चौराहे का है, जहां स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर से भगवान का मुकुट चोरी कर लिया गया।

घटना CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक चोर मंदिर के पीछे की दीवार से अंदर घुसता है और कुछ ही मिनटों में चोरी कर निकल जाता है। फुटेज में चोर का हुलिया भी साफ नजर आ रहा है।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार सुबह मंदिर खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, और आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

More in कुमाऊँ

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]