Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग का ट्रायल आज से शुरू…

बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित होनी वाली कुमाऊं प्रीमियर लीग का आज स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी मै जनपद नैनीताल के खिलाड़ियों का प्रथम स्तर का ट्रायल लिया गया.आज आयोजित जनपदीय ट्रायल मै नैनीताल के 227 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा इसमें से कुछ बच्चों की आयु 18 से कम होने के कारण उनका फॉर्म निष्कासित किया गया, इसके पश्चात 155 खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया…. प्रदर्शन के हिसाब से ही इन खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा.इस मौके पर चयनकर्ता, शंकर लाल आर्य, किशन पाल, आनंद देव, महेश बिष्ट, दिनेश यादव, सुनील कुमार भट्ट, दिनेश रावत, विजय बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट और आज के निर्णायक त्रिभुवन नितवाल, तालिब खान, सूरज गोस्वामी मौजूद थे। सभी खिलाड़ियों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम, हल्द्वानी की ओर से खिलाड़ियों को फल वितरण किया गया। कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कल दिनांक 2 मार्च 9:00 बजे से राज्य स्तरीय ट्रायल हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में उत्तराखंड गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के बच्चे कल अपना जौहर दिखाने हल्द्वानी पहुंचेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]