Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जलभराव प्रभावित क्षेत्र में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विधायक और NHAI के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तीनपानी से लेकर मोटाहल्दू तक आज एनएच की सड़को का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। सबसे पहले कमिश्नर दीपक रावत तीनपानी के पास एनएच के ओवर ब्रिज की तरफ गए, जहां पर बरसात के दिनों में लगातार लोगों के घरों में जल भराव की स्थिति हो रही है। इसके चलते वह लोग काफी परेशान हैं। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान लाल कुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे हैं। जिनके द्वारा जलभराव की समस्या से कुमाऊं कमिश्नर को अवगत कराया गया।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा जिन जगहों पर जल भराव की स्थिति हो रही है, वहां पर ड्रेनेज सिस्टम बनाए जाएंगे। इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा अन्य और क्या उपाय हो सकते हैं, उसको भी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके, वही एनएच द्वारा अधिकृत की गई जमीनों के संबंध में भी कुछ दिक्कतें आई हैं, जिसमें उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्या का हल करने के तत्काल निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]