Connect with us

इलेक्शन 2022

कालाढूंगी- रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट, कही यह बात…

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कालाढूंगी से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में एक जनसभा की। उन्होंने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की, रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदलने के अलावा भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया, हरिद्वार महाकुंभ में कोविड़ घोटाला करने वालों को अब जनता माफ नहीं करेगी, उन्होंने कहा कि ये सिर्फ धर्म और संस्कृति के नाम पर पैसा खाने वाले लोग हैं, उत्तराखंड की जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है, किसानों, बेरोजगारों, और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जा रही है और इस बार प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा कि जनता इस बार भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी अब वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]