Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: विधानसभा टिकट को लेकर कालाढूंगी विधायक बंशीधर का बड़ा बयान बोले ”मैं नहीं तो मेरा बेटा ही सही” (वीडियो)

हल्द्वानी की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो उनके बेटे को मौका दिया जाना चाहिए।उन्होंने साफ शब्दों में कहा “मैं नहीं तो मेरा बेटा ही सही, इस बार उसी को टिकट मिलना चाहिए।” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।भाजपा के अंदरूनी समीकरणों को देखते हुए भगत का यह बयान कई मायनों में अहम माना जा रहा है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ समर्थक इसे स्वाभाविक राजनीतिक उत्तराधिकार बता रहे हैं, तो वहीं विरोधी खेमे में असहजता देखी जा रही है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान संगठन पर दबाव की रणनीति भी हो सकता है। कालाढूंगी सीट पर पहले से ही कई दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं, ऐसे में टिकट को लेकर खींचतान तेज होने के संकेत हैं। अब सबकी निगाहें पार्टी हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं कि वह अनुभव को तरजीह देती है या नई पीढ़ी को मौका। कालाढूंगी की राजनीति में आने वाले दिनों में और भी बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]