Connect with us

आध्यात्मिक

केदारनाथ धाम में हुई जमकर बर्फबारी, शिव भक्तो में उत्साह, 6 मई से शुरू होगी यात्रा (वीडियो)

उत्तराखंड – केदारनाथ धाम में जमकर हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है, एक ओर जहां निचले क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है और जंगल बुरी तरह से आग की चपेट में हैं। वहीं विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड भी बढ़ गई है। साथ ही छह मई से शुरू होने वाली केदारनाथ की यात्रा तैयारियों में भी व्यवधान पैदा हो रहा है।

दरअसल, बीती रात से केदारनाथ धाम में रूक-रूककर बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा तैयारियांे में भी व्यवधान पैदा हो रहा है। इसके अलावा धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं, लेकिन कपाट खुलने से पूर्व धाम में बर्फबारी होने लगी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में रह रहे मजदूरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यात्रा तैयारियां समय पर पूर्ण नहीं हो पा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]