Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- प्रेमिका की यह जिद प्रेमी को पड़ी भारी, पुलिस की गिरफ्त में आया प्रेमी…

प्यार में कोई अंधा हो सकता है इसकी बानगी देखने को मिली है, उत्तराखंड के रुड़की में एक मामला सामने आया है, जिसमें अपनी प्रेमिका की ख्वाहिश पूरी करने के चक्कर में प्रेमी बुरी तरह से फंस गया और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका को तमंचा दिखाने जा रहा था कि पुलिस ने बीच रास्ते में ही प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई कर दी।

रुड़की कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सलेमपुर मार्ग में पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार उधर से गुजर रहा था, जिसने पुलिस देखकर अपनी बाइक मोड़कर और भागने लगा, इस दौरान पुलिस कर्मियों ने जब उसका पीछा किया तो उसे पकड़ लिया, उसकी जब तलाशी ली गई उसके पास एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहित बताया और तमंचे के बारे में उसने कहा कि सुनहरा गांव में उसकी प्रेमिका रहती है जो उससे तमंचा दिखाने की जिद कर रही थी, उसकी जिद को पूरा करने के लिए उसने तमंचा लेकर उसके पास जा रहा था कि पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]