Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) शासन के निर्देश अब ऐसे भरी जाएगी कर्मचारियों की एसीआर (ACR)

Dehradun news – कर्मचारियों को शून्य से दो अंक मिले तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि, ऑनलाइन एसीआर को लेकर निर्देश जारी कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सहित गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है वर्ष 2021-22 से कर्मचारियों की प्रविष्टि ऑनलाइन जारी किए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए।

प्रदेश सरकार ने क, ख, ग श्रेणी के कर्मचारियों की ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि के अंकों का फार्मूला तय कर दिया है। जिन कर्मचारियों के शून्य से दो अंक आएंगे उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जबकि 8.01 से 10 अंक वालों को उत्कृष्ट प्रविष्टि मिलेगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सहित गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है वर्ष 2021-22 से कर्मचारियों की प्रविष्टि ऑनलाइन जारी किए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए।

एसीआर अंकित करने के लिए तय प्रपत्र में एक से 10 अंक दिए जाने की व्यवस्था है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्कृष्ट, अति उत्तम, उत्तम, अच्छा या संतोषजनक, खराब या प्रतिकूल प्रविष्टि के ग्रेड अंक किस तरह होंगे। बता दें कि सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि वे आईएफएमएस के पोर्टल में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली मॉडयूल में एसीआर व छुट्टी सहित सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन करेंऐसे तय होंगे एसीआर के मूल्यांकन अंक, प्रविष्टि अंक,
उत्कृष्ट 8.01 से 10
अति उत्तम 6.01 से 8.00
उत्तम 4.01 से 6.00
अच्छा या संतोषजनक 2.01 से 4.00
खराब या प्रतिकूल 0.00 से 2.00

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]