Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नैनीताल रोड़ पर दो बाइकों में जबरजस्त भिड़ंत, तीन घायल…

हल्द्वानी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, अभी फिर एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, इस बार घटना नैनीताल रोड की है। जजी कोर्ट के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, तो वहीं दूसरी बाइक पर बैठे अन्य दो लोग भी घायल हैं, फिलहाल स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। सड़क हादसों को रोकने के लिए आरटीओ विभाग और पुलिस के द्वारा प्रभावी कदम उठाने की बेहद जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]