Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – स्पा सेंटरों में फिर हुई छापेमारी, 10 युवतियों को भेजा गया one stop center…

हल्द्वानी के स्पा सेन्टरों में पुलिस ने एक बार फिर से चेकिंग अभियान चलाया है,आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शहर के 2 स्पा सेन्टरों में कार्यवाई की गई,जिसमे वहां काम कर रही 10 युवतियों को सुरक्षा एवम् पुनर्वास के लिये one stop center भेजा गया है, बीते दिन एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विभा दीक्षित सीओ नैनीताल के नेतृत्व में टीमें गठित कर हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले 15 स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर स्पा सैन्टरों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी थी, ऐसे में आज एक बार फिर से हल्द्वानी के 02 स्पा सेंटरों सैवन हैवन और हिमालय स्पा में काम कर रही युवतियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान 10 युवतियों को सुरक्षा के दृष्टिगत एवम् उनके पुनर्वास हेतु one stop center ब्लॉक हल्द्वानी में भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]