Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में तस्करों और वन विभाग में मुठभेड़,एक तस्कर को लगी गोली…

हल्द्वानी में तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में रविवार सुबह लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम में मुठभेड़ हुई है जहां जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जवाबी फायरिंग में तस्करों ने वन विभाग के ऊपर भी फायरिंग की जिसमे वन कर्मी बाल बाल बच गए. वन विभाग के टीम ने मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी बरामद किया है वन विभाग के जवाबी कार्रवाई में लखविंदर सिंह लक्कू नाम के तस्कर को गोलियां लगी है मौके पर वन विभाग के टीम ने मौके पर एक 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है. फिलहाल वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.
वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना बुधवार तड़के सुबह का है वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन ले जाया जा रही है जिसके बाद वन विभाग के एसओजी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की इस दौरान उनके द्वारा जवाई भी फायरिंग की गई जहां जवाबी फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर उधम सिंह नगर को गोली लगी है जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है मौके पर इसके अलावा मौके पर दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग के इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेश कीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद के साथ ही मौके पर एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है.
रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया घायल लखविंदर सिंह कुख्यात लकड़ी तस्कर है 2019 में लखविंदर सिंह वनकर्मी को गोली मार हत्या कर दी थी जिस मामले में जेल में बंद था और इन दिनों जेल कर छूट कर आया हुआ है.
उन्होंने बताया की जवाबी फायरिंग में वन विभाग की कर्मचारी बाल बाल बच गए. पूरे मामले में तस्करों के खिलाफ लाल कुआं कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]