Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- छात्र संघ चुनाव में NSUI के अध्यक्ष ने मारी बाजी, ललित की कड़ी मेहनत और संजय की ताकत ने दर्ज करवाई जीत…

रामनगर छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के ललित कड़ाकोटी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हीरा सिंह भंडारी को कड़े मुकाबले में चुनाव हार दिया है, ललित ने हीरा सिंह को 96 वोटो से चुनाव हराया है। ललित को 1105 और हीरा को 1009 बोट मिले, चुनाव जीतने के बाद ललित ने कहा उनकी जीत का श्रेय कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को जाता है।

उन्होंने कहा कॉलेज की बेहतरी के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा, वहीं ललित के जीत के पीछे रामनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व कांग्रेसी नेता संजय नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, संजय नेगी की पूरी टीम ललित के चुनाव में लगी रही, संजय नेगी के साथ रामनगर के काफी युवा जुड़े हुए हैं, जो कि ललित के चुनाव में काफी मददगार साबित हुए, ललित की चुनावी रणनीति में संजय नेगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसकी बदौलत ललित ने पीएनजी कॉलेज रामनगर में एनएसयूआई का परचम लहराया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]