Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तहसील में जल्द खुलेगा क्षेत्रीय सूचना आयुक्त कार्यालय, आयुक्त योगेश भट्ट ने किया निरीक्षण…

Haldwani news राज्य सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने आज हल्द्वानी तहसील में भविष्य के लिए प्रस्तावित सूचना आयुक्त के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना आयोग में होने वाली सुनवाई को वीसी के जरिए जल्द शुरू किए जाने के लिए चयनित दोनों जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उनके साथ एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, तहसीलदार लालकुआं सचिन कुमार समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे,

सूचना आयुक्त द्वारा दोनों जगहों को नजदीकी से देखा गया, सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने बताया आयोग में सुनवाई के दौरान कुमाऊं के लोगों को देहरादून जाना पड़ता था, जिसमें काफी खर्चा आता है। ऐसे में सरकार ने यह निर्णय लिया है, कि हल्द्वानी में वीसी के जरिए लोग की सुनवाई से जुड़ सकेंगे, तो वहीं भविष्य में सूचना आयोग का क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में स्थापित किया जाए, इस पर भी विचार किया जा रहा है। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, ताकि जल्द ही इस पर कुछ फैसला लिया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]