Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रिसोर्ट में चाकुओं से गोदकर अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

Haldwani news हल्द्वानी के कालाढूंगी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चाकुओं से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य कर रही है।

बताया जा रहा है कि डकसैंड रिजॉर्ट में कार्यरत युवक की हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पवलगढ़ निवासी गिरीश त्रिपाठी डकसैंड रिजॉर्ट में काम करता था, जिनकी उम्र 54 वर्ष है। आज रिसोर्ट के कमरे में गिरीश त्रिपाठी की लाश मिली, फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

एसपी सिटी हरवंश सिंह का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा, फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]