Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में IG निलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची SIT, SSP मणिकांत समेत सभी पुलिसकर्मी से होगी पूछताछ

हल्द्वानी। काशीपुर निवासी किसान सुखवंत की आत्महत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। इस प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख आईजी नीलेश आनंद भरणे पांच सदस्यीय टीम के साथ काठगोदाम स्थित उस होटल पहुंचे, जहां किसान सुखवंत ने आत्महत्या की थी। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी नीलेश आनंद भरणे ने स्पष्ट किया कि एसआईटी इस मामले की पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से उधम सिंह नगर जनपद की पुलिस किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करेगी, ताकि जांच पर कोई सवाल न उठे। आईजी भरणे ने बताया कि इस मामले में पहले आईटीआई थाना काशीपुर में दर्ज एफआईआर को अब काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, मृतक किसान के घर की सुरक्षा व्यवस्था भी दूसरे जनपद की पुलिस द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत द्वारा जिन-जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। इसमें उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत सभी संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल हैं। जांच हर पहलू से की जा रही है, ताकि सच सामने आ सके।

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वहीं, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और लाइन हाजिर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]