Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सड़क हादसे में युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम…

हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है आज एक बार फिर सड़क हादसे में 35 वर्षीय गिरीश पलड़िया नाम के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है, युवक हल्दूचौड़ का रहने वाला है, जो पास के ही एक अनाज के गोदाम में काम करता है, शाम को वह काम खत्म करने के बाद अपने घर को वापस आ रहा था की अज्ञात वाहन ने हल्दूचौड़ के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी वाहन की टक्कर लगने से युवक सड़क किनारे गिर गया, मौके पर सूचना मिलने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज रही है,वही मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना कर दी गयी है,लालकुआं से लेकर हल्द्वानी के रूट पर लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है, सड़क हादसों को रोकने के लिये जल्द ही पुलिस और परिवहन विभाग को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे, इस घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]