Connect with us

आध्यात्मिक

केदारनाथ : मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और केदार सभा के पदाधिकारी रहे मौजद…

  • बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित केदार सभा के पदाधिकारी /सदस्य रहे मौजूद

बैठक में उपस्थित महानुभावों ने धाम की गरिमा , यात्रियों की सुविधा और निरंतर समन्वय पर हुई चर्चा

बीकेटीसी और केदार सभा मिलकर यात्रा को सफल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए करेंगे संयुक्त प्रयास

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

श्री केदारनाथ धाम, 17 अक्टूबर। श्री केदारनाथ धाम में आज शुक्रवार को दीपावली से पहले श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )तथा केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों की शीर्ष संस्था श्री केदार सभा की बैठक बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा केदार सभा पदाधिकारियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

बैठक में देश विदेश से श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को सहज , सुगम दर्शन व्यवस्था,श्री केदारनाथ धाम में धार्मिक रीति परंपराओं के निर्वहन , हक हकूकों के सरंक्षण, पूजा-अर्चना, निर्माण कार्यों, मंदिर के निकट रील बनाने , वीडियो ग्राफी, फोटोग्राफी पर नियंत्रण सहित यात्रा व्यवस्थाओं पर वृहत्त चर्चा हुई ।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से बताया कि श्री केदारसभा के साथ बीकेटीसी की संयुक्त बैठक में यात्री सुविधा और धाम की मर्यादा को लेकर अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई ।

उन्होंने कहा केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितगण श्री केदारनाथ तीर्थयात्रा के अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है तथा बीकेटीसी परिवार के सदस्य भी है।

इस यात्रा वर्ष भी बीकेटीसी तथा श्री केदार सभा के समन्वय से ही श्री केदारनाथ यात्रा सकुशल रही, अभी तक रिकार्ड 17,20,855 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है।

शेई द्विवेदी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद हो रहे है प्रसन्नता का विषय है कि सभी के आपसी सहयोग से इस सत्र की यात्रा संपन्न होने के निकट है।

श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में केदारसभा ने अपने दीर्घकालिक
अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए । श्री तिवारी ने कहा सनातनी मूल्यों और परंपराओं का कड़ाई से पालन हो। यात्रियों को धाम की गरिमा और मर्यादा से विनम्रता से परिचित कराया जाय।

मंदिर समिति अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं धार्मिक व्यवस्थाओं के सौहार्दपूर्ण संचालन के उद्देश्य से श्री केदार सभा और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आज की बैठक अनेक दीर्घकालिक सकारात्मक संकल्पों के साथ संपन्न हुई।

बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं श्री केदार सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक परंपराओं की गरिमा के साथ यात्रियों की सुविधा कार्ययोजना पर कार्य होंगे साथ ही तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था, आवास एवं पेयजल ,स्वच्छता, अलाव व्यवस्था संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु कपाट बंद होने तक लागातार कार्य किये जायेंगे जिसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बीकेटीसी सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान,श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंत्री राजेन्द्र तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी,पंकज शुक्ला,संजय तिवारी, अंकित सेमवाल, अनिल शुक्ला उमेश पोस्ती, प्रदीप शुक्ला प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान सहित बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहित एवं हकहकूकधारी, बीकेटीसी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]