Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: NEET परीक्षा के लिए पुलिस की अभेद्य सुरक्षा, SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में 11 केंद्रों पर तैनात रहेगा भारी पुलिस बल

हल्द्वानी: 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शनिवार शाम हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित पुनर्परीक्षा जिले के हल्द्वानी, लालकुआं, बनभूलपुरा और मुखानी क्षेत्र स्थित 11 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें करीब 4080 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पूरे परीक्षा क्षेत्र को पांच जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। केंद्रों के भीतर और बाहर भारी पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, एलआईयू, होमगार्ड और सीएपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए विशेष पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था भी की गई है।एसएसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षार्थी और परीक्षा ड्यूटी में लगे स्टाफ की सघन जांच की जाएगी। सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर, डीएफएमडी, एचएचएमडी के अलावा टॉर्च के माध्यम से ब्लूटूथ और सूक्ष्म ईयर डिवाइस की विशेष जांच होगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग एनक्लोजर में की जाएगी।मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्रों में पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। सभी केंद्रों पर जैमर सिस्टम सक्रिय रहेगा और सीसीटीवी कैमरों तथा बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कसने के लिए एसओजी, साइबर सेल और एलआईयू को सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे और किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस, सीपीयू और डायल-112 की टीमें भी तैनात रहेंगी। नैनीताल पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]