Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भारतीय मानवधिकार परिवार द्वारा आयोजित किया गया सम्मान समारोह

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आज भारतीय मानव अधिकार परिवार द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि डॉ भावना गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह रहे, इस दौरान वहां मौजूद मानवाधिकार परिवार से जुड़े सदस्यों को समाज में किस तरह से लोगों की भलाई से जुड़े काम को करना है। उसको लेकर चर्चा की गई, मानवाधिकार परिवार किस तरह से काम करता है, उसके बारे में परिवार के नए और पुराने सदस्यों को बताया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए निर्मल जोशी, शशि सिंह और पंकज तिवारी ने अपने विचार रखें, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही दीप्ति चुफाल और जिला अध्यक्ष कुंदन रावत द्वारा की गई, साथ ही कार्यक्रम में नए पदाधिकारी को सम्मानित किया गया और उन सभी पदाधिकारी ने मानवाधिकार परिवार को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए लोगों की भलाई के लिए किस तरह से कार्य किया जा सके, इसके लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रेमलता पाठक, नंदा सिंह, बरखा आर्य, गीता बोरा, राजेंद्र सिंह एवं नहो नाज आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]