Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- उफनती नदी में हलवाई को उसी के हेल्पर ने दिया धक्का, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

अपने उस्ताद को ही मौत के घाट उतार कर शागिर्द पुलिस के बाद पास गुमशुदगी लिखाने के लिए पहुंच गया। मामला उत्तरकाशी जिले के जोशियाडा का है, जहां एक मिठाई के दुकान में काम करने वाले हलवाई को उसी के हेल्पर यानी शागिर्द ने उफनती भागीरथी नदी में धक्का दे दिया।

शातिर हेल्पर घटना को अंजाम देने के बाद दुकान मालिक के साथ पुलिस थाने पहुंच गया और अपने ही उस्ताद की गुमशुदगी दर्ज कराने लगा, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज से पूरे प्रकरण का खुलासा हो गया, जिसमें साफ तौर पर हेल्पर द्वारा अपने उस्ताद को उफनती भागीरथी नदी में धक्का दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए हेल्पर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]