Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – स्वास्थ्य मंत्री ने एसटीएच का किया औचक निरीक्षण,जानिए मरीजों और डॉक्टरों से क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने…

हल्द्वानी पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया वहीं स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल प्रशासन में हड़कंप मच गया इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने हॉस्पिटल के कई वार्डों में जाकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए इस दौरान सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ अरुण मोहन जोशी भी मौजूद रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने जानकारी देते बताया कि सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कुमाऊं का एकमात्र सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल है जहां पर पहाड़ के साथ-साथ यूपी के कई जिलों से भी लोग अपना इलाज करवाने आते हैं, कोविड के समय में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कोविड के मरीजों दिन रात सेवा की ऐसे में यहां पर बेहतर स्वास्थ सुविधा देना उनकी और सरकार की प्राथमिकता है और वह लगातार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की प्रचार्य से लेकर अन्य सीनियर डॉक्टर के संपर्क में है और यहां पर बेहतर व्यवस्था देने को लेकर वह प्रतिबद्ध हैं आने वाले समय में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल को जो भी जरूरत सुविधा होगी उसको देने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी उनका कहना है की मरीजों को बेहतर सुविधा मिले यही स्वास्थ्य विभाग और सरकार का उद्देश्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]